जगदलपुर, 12 जनवरी 2026/sns/- जिले में आगामी जनगणना 2026-27 के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिले में जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जनगणना अधिनियम 1948 और राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उक्त दायित्व सम्बन्धी नियुक्तियां की गई हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।संभाग और जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में यह महाअभियान चलाया जाएगा। बस्तर संभाग के संभागायुक्त श्री डोमन सिंह को संभागीय जनगणना अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि बस्तर जिले के कलेक्टर श्री हरिस एस. प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी के रूप में कमान संभालेंगे। इनके सहयोग के लिए अपर कलेक्टर श्री चंद्रिका प्रसाद बघेल और डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं योजना एवं सांख्यिकी विभाग के उप संचालक श्री सुरेश चन्द्र सिंह अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी का दायित्व निभाएंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना के सूक्ष्म नियोजन और क्रियान्वयन के लिए अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को जिम्मेदारी दी गई है। जगदलपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी नगर आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा को सौंपी गई है, जिन्हें नगर चार्ज जनगणना अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग स्तर पर जगदलपुर अनुविभाग हेतु श्री ऋषिकेश तिवारी, तोकापाल अनुविभाग हेतु श्री शंकर लाल सिन्हा, बस्तर अनुविभाग हेतु श्री गगन शर्मा, लोहण्डीगुड़ा अनुविभाग हेतु श्री नीतीश वर्मा और बकावण्ड अनुविभाग हेतु श्री मनीष कुमार वर्मा को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने ग्रामीण अंचलों में जनगणना कार्य की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सभी तहसीलदारों को चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। इसमें जगदलपुर तहसीलदार श्री राहुल गुप्ता, नानगुर तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी, तोकापाल तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप, बस्तर तहसीलदार सुश्री जॉली जेम्स और भानपुरी तहसीलदार श्री जीवेश कुमार शोरी, लोहण्डीगुड़ा तहसीलदार श्री कैलाश पोयाम, बकावण्ड तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी गावड़े, दरभा तहसीलदार श्री सुनील कुमार ध्रुव, बास्तानार तहसीलदार श्री पुष्पराज मिश्रा और करपावण्ड तहसीलदार श्री गौतम गौरे को भी उनके राजस्व क्षेत्राधिकार के भीतर जनगणना का प्रभारी बनाया गया है। नगर पंचायत बस्तर के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरून पाल लहरे को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
अंतर-महाविद्यालयीन क्विज, समूह चर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक लिया हिस्सा
जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025/sns/- स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर एवं शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर, बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालयीन क्विज, समूह चर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन […]
कौशल तिहार-2025
धमतरी, 22 जुलाई 2025/sns/- कौशल विकास विभाग द्वारा राज्य में ‘‘कौशल तिहार-2025‘‘ का आयोजन कौशल प्रतियोगिता के माध्यम से कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल के प्रदर्शन पर क्रेद्रित है। कौशल उत्सव का उद्देश्य युवाओं में कौशल के प्रति जागरूकता लाना एवं विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 के क्षेत्रीय एवं […]
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए सरगुजा से प्रतिभागी दल रवाना
अम्बिकापुर, 12 सितम्बर 2025/sns/- राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सरगुजा संभाग के छात्र-छात्राओं का दल आज कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने […]


