सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 अप्रैल 2026/sns/-जिले के प्रशासनिक जिलाध्यक्ष डॉ संजय कन्नौजे ने कार्यालय जिला कोषालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के दृढ़कक्ष का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2026 की स्थिति में किया। छ.ग. कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम-39 के अनुसार यह निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें स्टाम्प टिकट, रेवेन्यू टिकट, कोर्ट टिकट, आदि स्टाम्प तथा बहुमुल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया गया और लगभग कई वित्तीय रजिस्टर में कलेक्टर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कोषालय अधिकारी उत्तम तुरकाने, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार सिन्हा, सहायक कोषालय अधिकारी हरिराम पटेल, सहायक ग्रेड 1 एस के साहू, खजाना प्रभारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र का किया दौरा क्षेत्रवासियों से किया सीधा संवाद
कवर्धा, 17 नवंबर 2025/sns/-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री अपने सहज और सरल अंदाज में गांव वालों के बीच ज़मीन पर बैठकर उनसे खुलकर बातचीत करते नज़र आए। ग्रामीणों […]
जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
कोरबा, 14 अक्टूबर 2025/sns/- आयुष विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को कांशी नगर कोरबा में किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा 403 एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति द्वारा 104 मरीजों का सफल उपचार किया गया। यह आयुष स्वास्थ्य शिविर छ.ग. राज्य महोत्सव के तत्वाधान में वयोवृद्ध मरीजों का […]
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अनिवार्य
कोरबा, 04 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगामी 22वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए जिले के किसानों को अब अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और एग्रीस्टेक पोर्टल पर फार्मर आईडी निर्माण जैसे कार्य पूर्ण कराने होंगे। शासन द्वारा शीघ्र ही अगली किस्त जारी किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन […]


