छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

कोरबा, 14 अक्टूबर 2025/sns/- आयुष विभाग कोरबा द्वारा जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को कांशी नगर कोरबा में किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा 403 एवं होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति द्वारा 104 मरीजों का सफल उपचार किया गया। यह आयुष स्वास्थ्य शिविर छ.ग. राज्य महोत्सव के तत्वाधान में वयोवृद्ध मरीजों का विशेष उपचार हेतु आयोजित किया गया। जिसमें वात रोग, चर्म रोग, गुदा एवं मल द्वार रोग मूत्र रोग, एनीमिया, आस्टियो आर्थोराइटिस एवं मस्कूलोस्केलेटल डिसआर्डर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मासिक धर्म में अनियमितता, श्वेत प्रदह, चर्मरोग के मरीजों का सफल उपचार किया गया।
श्री सुभाष कुमार (श्री भोलू राठौर) पार्षद वार्ड क्र. 22, पूर्व पार्षद, वार्ड क्र. 20 श्री मनहरण राठौर एवं पूर्व पार्षद श्रीमती गौरी राठौर वार्ड क्र. 15 की गरिमामय उपस्थिति में शिविर समपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ. उदय शर्मा जिला आयुष अधिकारी, डॉ. पवन कुमार मिश्रा कार्यक्रम नोडल अधिकारी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सपना मिश्रा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं छ.ग. आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शाखा कोरबा के अध्यक्ष, डॉ. खुशाल पोरवाल होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अमित कुमार जाटवर होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. कुमुदनी माला डहरिया आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. नेहा घृतलहरे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राहुल जायसवाल आयुष चिकित्सक, डॉ. रितु सिंह आयुष चिकित्सक, डॉ. शरद चन्द्र आयुष चिकित्सक, श्री सखाराम पैकरा फार्मासिस्ट आयुर्वेद, श्री खिलावन सिंह पैकरा फार्मासिस्ट आयुर्वेद, श्री किशन लाल नर्सिंग सिस्टर, श्री सत्यजीत कुर्रे औषधालय सेवक, श्री रामकुमार कंवर औषधालय सेवक, श्री उमेश्वर राजे औषधालय सेवक, श्री शेख रिजवान औषधालय सेवक एवं वार्ड क्र. 22 कांशी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *