छत्तीसगढ़

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में होगा जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम

मोहला, 15 नवम्बर 2025/sns/-जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस सह शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव 2025 का आयोजन 15 नवंबर को मिनी स्टेडियम मोहला में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, अहिवारा विधानसभा होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, जनजातीय समुदाय के प्रमुखों तथा अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन, हस्तशिल्प और विकास प्रदर्शनी, प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभागीय कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय, मोहला का वर्चुअल भूमिपूजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *