छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में कुरुद से अभनपुर के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल किया गया ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में कुरुद से अभनपुर के बीच नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल किया गया ।

रायपुर, 18 फरवरी, 2026

      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज दिनांक 18.02.2026  को कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर नई ब्रॉड गेज लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल  ट्रेन  से कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) दक्षिण पूर्व सर्कल, कोलकाता के द्वारा किया गया । कुरुद से अभनपुर के बीच स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे  से इसका निरीक्षण किया गया । कुरुद से स्पेशल ट्रेन 16:22 बजे शुरू होकर अभनपुर 16:40 बजे पहुंची और इस दौरान कुरुद से अभनपुर के बीच 22 किलोमीटर की दूरी लगभग 18 मिनट मे पूरा किया गया  । 
  इस स्पीड ट्रायल के दौरान  कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (रेल संरक्षा आयुक्त) दक्षिण पूर्व सर्कल/ कोलकाता  श्री ब्रिजेश कुमार मिश्रा जी, अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री दयानंद  जी सहित  मंडल शाखा अधिकारी  उपस्थित रहे 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *