छत्तीसगढ़

कुटेला में शासकीय एवं निजी गड्ढेयुक्त 5 भूमि पर फ्लाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 अप्रैल 2026/sns/-सारंगढ़ के वार्ड कुटेला से जुड़े पत्थर खदान के संबंध में माननीय विधायक द्वारा विधानसभा में प्रश्न किया गया था, वहीं इस विषय पर कुछ स्थानीय मीडिया में प्रकाशित समाचार के संबंध में वस्तुस्थिति जारी की गई है। जिले के कुटेला में पुराने पत्थर खदानों में फ्लाई ऐश डपिंग हेतु अनुमति नहीं दी गई है, अपितु पुराने निजी एवं शासकीय गड्ढे युक्त भूमि पर फ्लाई ऐश भू-भराव कर उपयोगी बनाये जाने हेतु अनुमति क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायगढ़ द्वारा केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय नई दिल्ली की अधिसूचना दिनांक 31.12.2021 एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के फ्लाईऐश भराव हेतु जारी एस.ओ.पी. पत्र दिनांक 11.12.2024 के अनुसार दी गई है। शासकीय एवं निजी गड्ढे युक्त भूमि पर अनुमति जारी करने से पूर्व राजस्व विभाग सारंगढ़-बिलाईगढ़, कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं स्थानीय निकाय नगरपालिका परिषद् सारंगढ़ से अनापत्ति प्राप्त की गई है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के ग्राम-कुटेला में फ्लाई ऐश भू-भराव हेतु 05 अनुमतियों जारी की गई हैं। जानकारी संलग्र-सूची 01 अनुसार है। इससे जल स्रोतों का नुकसान पहुंचाये जाने की स्थिति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *