मुंगेली, 17 मार्च 2026/sns/- भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 01 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर यूजर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद लॉगिन कर अपनी पात्रता के अनुसार श्रेणी में आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत जानकारी, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी, खेल एवं अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।सभी जानकारी भरने के बाद 250 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा कर आवेदन अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद सिस्टम द्वारा अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किया जाएगा। परीक्षा की तिथि से लगभग 10 से 15 दिन पहले अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965213 व 2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पंचायतों को सभी वित्तीय मद की राशि समय पर जारी
सुकमा, 9 दिसम्बर 2025/sns/-जिला प्रशासन ने उन सोशल मीडिया में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि जिला पंचायत, जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों को वित्तीय मदों की राशि समय पर जारी नहीं की जा रही है और मूलभूत मद के साथ विभिन्न योजनाओं की राशि लंबित है। जिला […]
पारंपरिक खेती के साथ साथ वैज्ञानिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे शिव प्रसाद रिटायरमेंट के बाद नारियल की खेती कर युवाओं को कर रहे प्रेरित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 08 नवंबर 2025/sns/- जिले के सरिया तहसील अंतर्गत बुदबुदा ग्राम पंचायत के नावापारा (छोटे) गांव के शिव प्रसाद प्रधान इन दिनों अपनी अनोखी पहल से चर्चा में हैं। दिसंबर 2023 में असिस्टेंट वेटनरी फील्ड ऑफिसर पद से रिटायर हुए शिव प्रसाद ने रिटायरमेंट के बाद खेती को अपना मुख्य व्यवसाय बना लिया है। खास […]
वन विभाग की नई पहल युवाओं के लिए शुरू हुआ युवान वालंटियर प्रोग्राम
रायपुर, 29 जुलाई 2025/sns/- पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बलौदाबाजार वनमंडल ने एक सराहनीय और अभिनव पहल की है। युवाओं को वनों और प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से ‘युवान‘ (युवा$वन) नामक एक विशेष वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ‘युवान वालंटियर‘ के रूप में प्रशिक्षित […]

