बलौदाबाजार, 17 मार्च 2026/sns/-पीएम राहत योजना का क्रियान्वयन जिले में भी आरंभ कर दिया गया है। योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान एवं अस्पताल में भर्ती अवधि में सात दिवस तक अथवा डेढ़ लाख तक की कैशलेस उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी। यह योजना पूर्व में संचालित सीटीआरएवी व्यवस्था का विस्तारित एवं सुदृढ स्वरूप है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति का राज्य के समस्त मान्यता प्राप्त अस्पतालों में उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत कुल 1605 अस्पतालों में भी यह उपचार होगा। उपचार पूर्णतः कैशलेस होगा लाभार्थी अथवा परिजन से कोई राशि नहीं ली जाएगी। इस योजना को अन्य सभी स्वास्थ्य बीमा योजना की अपेक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। योजना में आपातकालीन स्थिरीकरण, आवश्यक जांच, शल्य चिकित्सा, आईसीयू एवं अन्य सभी अनुमन्य व्यय सम्मिलित रहेंगे। प्रकरणों का पंजीयन एवं दावा प्रेषण निर्धारित आईटी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिले में सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों को बैठक लेकर प्रशिक्षित एवं निर्देशित किया गया है। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम राहत योजना का शुभारंभ किया था। यह योजना भारत सरकार की प्रमुख पहल है। सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों को तत्काल सहायता की आवश्यकता पड़ती है। यह समय ही घायल के लिए गोल्डन आवर कहा जाता है ऐसे में पीएम राहत योजना पीड़ित की जान बचाने में काफी मददगार होगी।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा मंत्रालय में विभाग के सचिव तथा कार्यालय प्रमुखों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश रायपुर, 06 नवंबर 2025/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग […]
आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशिप मेला 13 अक्टूबर को
बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2025/SNS/- आईटीआई कोनी के सीओई भवन मे 13 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल, मशीनिष्ट, वेल्डर, टर्नर एवं कोपा के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस मेले में भाग ले सकते है। […]
राज्यपाल श्री डेका से भारतीय पैरा डोंगी एथलीट खिलाड़ियों ने की भेंट
रायपुर, 13 जुलाई 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में अर्जुन पुरूस्कार से सम्मानित भारतीय पैरा डोंगी एथलीट श्रीमती प्राची यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री मनीष कोरव, खिलाड़ी श्री विपिन कुर्मी, कोच श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी, श्री रोहित काले, श्री अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित थे।

