छत्तीसगढ़

सुकमा कलेक्ट्रेट में कार्यरत श्री बलदेव मांझी को भावभीनी विदाई

सुकमा, 01 अप्रैल 2025/sns/-कलेक्ट्रेट के राजस्व विभाग में 30 वर्षों की शासकीय सेवा पूर्ण कर श्री बलदेव मांझी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें साल-श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान एवं सुश्री मधु तेता ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री मांझी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने उनके सेवाकाल को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *