बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2025/sns/- बच्चों क़ो कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में राज्य शासन द्वारा
कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य क़ो निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचलनालय द्वारा जारी आदेशानुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई 2025 क़ो रसोईयो द्वारा बनाए गये मध्यान्ह भोजन की सब्जी क़ो आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर दिये जाने के बाद भी रसोइया एवं प्रधानपाठक द्वारा जानबूझकर परोसे जाने की शिकायत को छुपाने क़ा प्रयास किया गया और 84 बच्चों क़ो मध्यान्ह भोजन सेवन पश्चात् गुपचुप तरीके से एंटी रेबीज़ टीका लगवाए जाने एवं घटना क़ो दबाये जाने के प्रयास के सम्बन्ध में कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लच्छनपुर के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू क़ो प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने तथा कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1),(2),(3) एवं 3 (2)के उल्लंघन पर संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पलारी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जिवन निर्वाह भत्ता भत्ते की पात्रता होगी।

