छत्तीसगढ़

श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया श्री हनुमान प्राकट्योत्सव एवं भव्य हसदेव आरती

कोरब, 03 अप्रैल 2026/sns/-श्री हनुमान प्राकट्योत्सव (चैत्र पूर्णिमा) के पावन अवसर पर नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा 2 अप्रेल 2026 (गुरुवार) को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में श्री हनुमान प्राकट्योत्सव एवं हसदेव आरती का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और घाट परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री शिव शंकर अग्रवाल (संस्थापक, निदान, कोरबा) रहे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में श्री जय नारायण देवांगन (उप मंडल अधिकारी, भारत संचार निगम लिमिटेड, कोरबा) और श्री मनीष कुमार मिश्रा (मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, सर्वमंगला नगर) उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद श्री ईश्वर पटेल एवं श्री रामकुमार साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 11 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सर्वप्रथम श्री हनुमान जी का पूजन और प्राकट्योत्सव मनाया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ किया। इस दौरान पूरे परिसर में ‘सिया वर रामचंद्र की जय’ और ‘पवन सूत हनुमान की जय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दोपहर से शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर घाट पर लगातार आगमन बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

सायंकाल 6 :00 बजे हसदेव नदी तट पर भव्य हसदेव आरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हसदेव मैया की आरती में भाग लिया और नदी संरक्षण का संकल्प लिया। आरती के दौरान वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हसदेव नदी के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा सभी से नदी और जल स्रोतों को बचाने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ), श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, रणधीर पाण्डेय, यशवंत कुमार मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, प्रकाश सिंह चाहल, संजय पाण्डेय, भारत तिवारी, मनीष मैत्री, सत्यम शिवम शुक्ला, विजय नायक, लक्ष्मण गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, कमलकांत द्विवेदी, राकेश मिश्रा, विजेन्द्र चौहान, संतोष पाल, मानसिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर नमामि हसदेव सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *