अम्बिकापुर, 09 अक्टूबर 2025/sns/- बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया परियोजना अम्बिकापुर ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। मूल्यांकन समिति द्वारा तैयार अंतिम सूची के प्रेषण उपरांत, जनपद पंचायत की स्थायी समिति महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य समिति की बैठक में पारित किये गये अनुमोदन के पश्चात रिक्त पदों पर मानसेवी पद पर निर्धारित शर्तों के अधीन अस्थायी रूप से नियुक्ति की गई है। जिसमें ग्राम चठिरमा के आंगनबाड़ी केंन्द्र चठिरमा खास में सहायिका हेतु पार्वती राजवाड़े एवं ग्राम मानिकप्रकाशपुर के आंगनबाड़ी केंन्द्र मानिकप्रकाशपुर एक में कार्यकर्ता हेतु सुशीला तिर्की को अस्थायी रूप से नियुक्ति की गई है।
संबंधित खबरें
ई-मार्केटप्लस एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में कार्यशाला 21 अगस्त को
मुंगेली, 21 अगस्त 2025/sns/- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों को बाजार विस्तार एवं डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, द्वारा ई-मार्केटप्लेस एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा बाजार विकास विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 21 अगस्त को प्रातः 10 […]
संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मोहला, 2 अगस्त 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया। जिसमें 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, […]
श्री रामलला एवं काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल रवाना
जांजगीर-चांपा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला तथा भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराने हेतु संचालित श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के अंतर्गत आज जिले से श्रद्धालुओं का दल रवाना हुआ। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा, दर्शन, आवास, भोजन और सुरक्षा […]

