जांजगीर-चांपा, 17 मार्च 2026/sns/- ‘‘सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान’’ के तहत जिले की तीन ग्राम पंचायतों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हेतु किया गया है। अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य में सुधार लाना है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभियान के अंतर्गत देश की 900 सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों एवं 100 वार्डों का चयन कर उन्हें पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज आंकड़ों के आधार पर प्रति पंचायत/वार्ड 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को कुपोषण के खिलाफ सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कुपोषण में कमी लाना है। जिला जांजगीर-चांपा से परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत हथनेवरा एवं सोनादह तथा परियोजना जांजगीर अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री का चयन किया गया है। चयनित पंचायतों को 2 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच/पंच एवं एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकएसआईआर अंतर्गत मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन
बलौदाबाजार,23 दिसंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में […]
विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 11 नवंबर से शुरू सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा विकासखंडों में होगा भव्य आयोजन
सुकमा, 11 नवम्बर 2025/sns/-बस्तर की समृद्ध खेल संस्कृति और पारंपरिक विरासत को सहेजने वाले बस्तर ओलंपिक के अगले चरण का आगाज़ कल 11 नवंबर से होने जा रहा है। सुकमा जिले के तीनों विकासखंडों सुकमा, छिंदगढ़ और कोंटा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इन खेलों के सफल […]
आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 6 जनवरी 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के […]

