छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकएसआईआर अंतर्गत मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

बलौदाबाजार,23 दिसंबर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या एवं इससे संबंधित जानकारी दी।बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की सूची सीडी एवं हार्ड कॉपी प्रदान की गई ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोनी ने बताया कि निर्वाचक नामावली के आज प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत प्रारंभिक सूची में सम्मिलित मतदाता दावा एवं आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा एवं आपत्ति में प्राप्त वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर शामिल किए जाएंगे। दावा-आपत्ति की सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में भी अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा ईआरओ द्वारा नोटिस जारी करने एवं सुनवाई की समय-सीमा आज से 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ , 444 कसडोल, 45बलौदाबाजार एवं 46 भाटापारा में कुल 8 लाख 21हजार 443 मतदाताओं ने अपने गणना पत्र जमा करवाए जिनका नाम प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में सम्मिलित हैं। इनमें 4 लाख 16हजार 204पुरूष मतदाता, 4लाख 5 हजार 226 महिला मतदाता और 13अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं।विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत 140 मतदान केन्द्र, पुरुष मतदाता 47479, महिला 45983,तृतीय लिंग 1 कुल मतदाता 93463, विधानसभा कसडोल अंतर्गत 433 मतदान केन्द्र, पुरुष मतदाता 171681,महिला 165583, तृतीय लिंग मतदाता 1, कुल 337265 मतदाता,विधानसभा बलौदाबाजार अंतर्गत 220 मतदान केंद्र, पुरुष मतदाता 81296, महिला 80782,कुल 162078 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र भाटापारा अंतर्गत 312 मतदान केंद्र, पुरुष मतदाता 115748, महिला 112878,तृतीय लिंग 11, कुल 228637 मतदाता।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनके गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से अप्राप्त रहे ऐसे कुल 1 लाख 30 हजार 112मतदाता है जिसमें 30 हजार 789 मतदाता मृत, 68 हजार 900 मतदाता स्थानांतरित, 10 हजार 91 मतदाता पहले से पंजीकृत व 19हजार 791 मतदाता अनुपस्थित रहे तथा 541 अन्य कारणों से अप्राप्त रहे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *