छत्तीसगढ़

अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आदेश जारी, नक्सल पीड़ित परिवारों को मिला सहारा


बीजापुर, 13 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद आत्मसमर्पण, पीड़ित, राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत पुनर्वास कार्ययोजना के तहत जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की अनुशंसा पर नक्सल पीड़ित परिवारों के सदस्यों को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
कार्यालय कलेक्टर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग जिला बीजापुर के पत्र के आधार पर संबंधित अभ्यर्थियों को चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुमारी गीता मुड़मा को भृत्य के पद पर तहसील कार्यालय बीजापुर में पदस्थ किया गया है। श्री नरेन्द्र कुमार तामड़ी एवं श्री कुरसम नागेश को भृत्य के पद पर तहसील कार्यालय भोपालपटनम में नियुक्ति दी गई है। श्रीमती आशा मोड़ियम को फर्राश के पद पर तहसील कार्यालय बीजापुर में पदस्थ किया गया है। श्री समीर गर्ग को प्रोसेस सर्वर के पद पर तहसील कार्यालय बीजापुर तथा श्री विनोद कुरसम को प्रोसेस सर्वर के पद पर तहसील कार्यालय भोपालपटनम में नियुक्त किया गया है। श्री दिनेश कुमार वाचम एवं श्री लेकाम अशोक को चौकीदार के पद पर जिला कार्यालय बीजापुर में तथा श्री कोवासी लक्ष्मण को चौकीदार के पद पर तहसील कार्यालय बीजापुर में पदस्थ किया गया है।
यह नियुक्तियाँ शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रभावित परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *