छत्तीसगढ़

अष्टम विधानसभा सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक

सुकमा, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार ने 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का पंचम सत्र के दौरान जिले से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं एवं अन्य जानकारी समयावधि में छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री शबाब ख़ान को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री मधु तेता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री अमित कुमार के आदेशानुसार विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयावधि में प्रेषित करना अनिवार्य है। विधानसभा सत्र के दौरान सक्षम अधिकारी से बिना पूर्व स्वीकृति के कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त आकस्मिक स्थिति में कार्यालय अवधि के पश्चात और अवकाश अवधि में भी कार्यालय बुलाए जाने पर कर्मचारी को उपस्थित होना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *