छत्तीसगढ़

आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 6 जनवरी 2025/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा तहसील अंतर्गत वार्ड नं.1, भवानी नगर निवासी दीपक कुमार यादव पिता रामलाल यादव की शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नी रिंकी यादव पति स्व. दीपक कुमार यादव को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *