बलौदाबाजार, 6 जनवरी 2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा सोमवार को 25600 रुपये का अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल वृत्त ग्राम चिखली, चौकी सोनाखान में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी राजेन्द्र कुमार पिता प्रेमलाल उम्र 37 वर्ष ग्राम चिखली के कब्जे से 25.00 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त किया गया। हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब का बाजार मूल्य 5000 रुपये होना पाया एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। महुआ लाहन का बाजार मूल्य 18,000 रुपये होना पाया गया।आरोपी राजेन्द्र कुमार पिता प्रेमलाल उम्र 37 वर्ष ग्राम चिखली के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) च 34(2) 59 (क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार पलारी वृत्त ग्राम सरकीपार थाना पलारी में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आरोपी सरजू बंजारे पिता गज्जू बंजारे उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 10.08 लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 5,600 रुपये होना पाया गया।आरोपी सरजू बंजारे पिता गज्जू बंजारे उम्र 38 वर्ष सा. सरकीपार थाना पलारी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) 59 (क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राय, नगर सैनिक राजकुमारी पैकरा, दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



