छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से ‘दिव्य धुन’ और ‘कला केंद्र’ के बच्चों की आत्मीय भेंट

मुख्यमंत्री से ‘दिव्य धुन’ और ‘कला केंद्र’ के बच्चों की आत्मीय भेंट

जन्मदिन पर दी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं

रायपुर, 21 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर रायपुर जिला प्रशासन के दो सराहनीय नवाचारों प्रोजेक्ट ‘दिव्य धुन’ और ‘कला केंद्र’ से जुड़े बच्चों एवं युवा कलाकारों ने आज सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

प्रोजेक्ट ‘दिव्य धुन’ के तहत दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री से निकट मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई देते हुए स्नेह व सम्मान का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में ‘कला केंद्र’ के कलाकार भी कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की मौजूदगी में उपस्थित हुए और श्री साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस पल की खासियत रही नन्हे चित्रकार आदित्य शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री को भेंट किया गया उनका स्वयं निर्मित आकर्षक पोर्ट्रेट। इसे देखकर मुख्यमंत्री श्री साय ने खुशी जाहिर की और बाल कलाकार की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में चित्रकला के अलावा अन्य कलात्मक विधाओं से जुड़े कलाकार भी शामिल रहे।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर जिला प्रशासन की इन रचनात्मक और समावेशी पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कला, संगीत तथा रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में अहम योगदान देती हैं। श्री साय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *