जांजगीर-चांपा, 17 मार्च 2026/sns/- विकासखंड अकलतरा के ग्राम बनाहिल में पेयजल समस्या का सफल समाधान कर लिया गया है। अब ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रामवासियों द्वारा हाल ही में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई थी। इस पर कलेक्टर श्री महोबे ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आदित्य प्रताप ने बताया कि उक्त निर्देशाानुसार सहायक अभियंता उपखंड अकलतरा श्री पवन अग्रवाल के साथ ग्राम बनाहिल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल स्रोतों के घटते जल स्तर को देखते हुए हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक के उपयोग से नलकूपों को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 15 मार्च 2026 को यूनिसेफ की मशीन के माध्यम से कांतिपारा तिरूपति के घर के पास स्थित हैंडपंप एवं पामगढ़ मार्ग स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास के हैंडपंप में हाइड्रोफ्रेक्चर कार्य किया गया। इस प्रक्रिया से नलकूपों की जल आवक क्षमता में वृद्धि हुई, जिससे पेयजल समस्या का समाधान संभव हो सका। गौरतलब है कि ग्राम बनाहिल की आबादी लगभग 1629 है तथा यहां 17 हैंडपंप स्थापित हैं। शेष हैंडपंपों में भी हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक से जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य प्रगति पर है। इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिली है और गर्मी के मौसम में निर्बाध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है।
संबंधित खबरें
स्वयं सेवी नगर सैनिक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी
मुंगेली, 16 अगस्त 2025/sns/- स्वयं सेवी नगर सैनिक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला सेनानी ने बताया कि परिणाम के संबंध में विभागीय वेबसाइट www.cghgcd.gov.in और www.firenoc.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं। वर्ष 2024-25 में 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास ड्यूटी हेतु तथा 500 महिला व पुरूष नगर सैनिक जनरल […]
वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
रायगढ़, 10 दिसम्बर 2025/sns/- रायगढ़ अनुविभाग अंतर्गत सड़क दुर्घटना प्रकरणों में पीड़ित परिवारों व घायलों को आर्थिक राहत प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन ने वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर रायगढ़ के निर्देश पर एसडीएम रायगढ़ ने दो मृतकों के निकटतम वारिसों […]
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन रायपुर, 7 नवम्बर 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती […]

