छत्तीसगढ़

उद्योग-बैंकर्स संवाद कार्यशाला संपन्न, उद्यमिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर

अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/-  जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत “उद्योग-बैंकर्स संवाद” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल ग्रांड राधेश्याम, नया बस स्टैण्ड के पास, अम्बिकापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ टी.आर. कश्यप, मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा, कौन्तेय जायसवाल, सदस्य एम.एस.ई.एफ.सी. एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ, हरविन्द अग्रवाल, अध्यक्ष राइस मिल संघ सरगुजा, रणधीर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया तथा कलवंत गोयल, अध्यक्ष सूरजपुर जिला उद्योग संघ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में दीपेन्द्र यादव, लीड जिला प्रबंधक सरगुजा, संतोष सिंह, अध्यक्ष सी.ए. संघ तथा सी.ए. अरिहंत बोथरा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , पंजाब नेशनल बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक रणधीर सिंह द्वारा उद्यमियों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभाग एवं सी.ए. अरिहंत बोथरा द्वारा औद्योगिक विकास नीति 2024-30, लॉजिस्टिक्स नीति 2025, पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजनाओं पर पावर पॉइंट प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंक अधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। उद्यमियों ने अपने व्यवसाय से संबंधित समस्याएं साझा कीं, जिनका बैंक अधिकारियों द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *