मोहला, 22 जुलाई 2025/sns/- जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (मार्च 2026) तक के लिए पीजीटी एवं टीजीटी पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 30 जुलाई 2025 को किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी से प्राप्त जानकारी अनुसार शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रारूप तथा अन्य आवश्यक जानकारी जिले के मोहला, मानपुर स्थित एकलव्य विद्यालयों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला वेबसाइटhttps://mohla-manpur-ambagarhchowki.cg.gov.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वॉक-इन-इंटरव्यू में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। आवेदन जमा करने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर निर्धारित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई प्रात: 11 बजे तक रखी गई है। वही साक्षात्कार 30 जुलाई प्रात: 10 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मोहला एवं मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास अम्बागढ़ चौकी में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन 29 जुलाई तक आमंत्रित
दुर्ग, 16 जुलाई 2025/sns/- परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी के अंतर्गत पचरी पारा वार्ड क्रमांक 28 आंगनबाड़ी केन्द्र-बांस पारा क्रमांक 04 दुर्ग में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन 15 से 29 जुलाई तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग-शहरी (पांच बिल्डिंग बाल संरक्षण […]
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
अम्बिकापुर, 13 अक्टूबर 2025/sns/- सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं और कक्षा 9वीं में बालक एवं बालिकाओं के प्रवेश हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित पेन एवं पेपर बहुविकल्पीय प्रश्न पेपर पैटर्न आधारित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिसके लिए […]
डबरी बनी खुशहाली की राह
सुकमा, 08 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में सुकमा जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन आजीविका आधारित परियोजनाओं को धरातल पर उतार रहा है। इसी कड़ी में मनरेगा से निर्मित […]


