छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक ली – कॉल सेंटर, लंबित राजस्व प्रकरणों और डीईएएफपीपी एवं निष्क्रिय खातों की विस्तृत समीक्षा

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक ली – कॉल सेंटर, लंबित राजस्व प्रकरणों और डीईएएफपीपी एवं निष्क्रिय खातों की विस्तृत समीक्षा

नए वित्तीय वर्ष के लिए सभी विभाग कार्य योजना बनाएं – डॉ. गौरव सिंह

जिले में सभी निर्माणाधीन विकास कार्यों जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

रायपुर, 10 फरवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विशेष रूप से डीईएएफपीपी (DEAF) एवं निष्क्रिय (Inoperative) खातों,लंबित राजस्व प्रकरणों, कॉल सेंटर से प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में सभी विभागों द्वारा निर्माणाधीन विकास कार्यों जल्द पूरा एवं संबंधित जिला अधिकारियों के माध्यम से प्रशासन को सूचना दे। साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से प्राप्त पत्रों पर तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र जवाब भेजने के कहा एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को नए वित्तीय वर्ष के लिए विभागों की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का जल्द निराकरण करें, इसके साथ ही कॉल सेंटर एवं अन्य लंबित शिकायतों का भी समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे DEAF एवं Inoperative बैंक खातों के निराकरण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।

बैठक के पश्चात कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं निगम आयुक्त श्री विश्वदीप सहित अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर फाइलेरिया अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया।

बैठक में एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *