अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तथा SNA SPARSH से संबंधित समस्त भुगतान के लिए कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मर्च 2026 निर्धारित की गई है। उक्त प्रतिबंध भारत से प्राप्त राशि, राजभवन राज्यपाल, विधानसभा सचिवालय/निवास कार्यालय से संबंधित देयकों/उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों एवं विधायकों के स्वत्वों से संबंधित देयकों पर लागू नहीं होगा। जिले के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने इस निर्देश के परिपालन में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को सूचित है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 अंतर्गत केवल बजटीय देयक 25 मार्च 2026 तक एवं SNA SPARSH से संबंधित देयक 30 मार्च 2026 कोषालय/उप कोषालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जा सके। निर्देशों का यथासमय पालन हो इस हेतु कोषालय/उप कोषालय में केवल बजटीय देयक ही निर्धारित तिथि स्वीकार किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक
कोरबा, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री […]
बोड़ला कॉलेज में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण विद्यार्थियों ने सीखी जीवनरक्षक तकनीकें
कवर्धा, 28 नवंबर 2026/sns/-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव रेडक्रॉस डॉ. डी.के. तुर्रे के मार्गदर्शन में आज शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, बोडला में यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य श्री उमेश पाठक के निर्देशन […]
जिले के किसान समितियों में लगातार कर रहे खाद-बीज की खरीदी
राजनांदगांव, 12 जुलाई 2025/sns/- जिले में खेती-किसानी के दृष्टिगत खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले के किसान खेती-किसानी के लिए समितियों में लगातार खाद-बीज की खरीदी कर रहे है एवं उनमें उत्साह है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बागतराई के किसान श्री जीवन मारकण्डेय ने बताया कि आज उन्होंने ढाबा सेवा सहकारी समिति से 3 बोरी […]

