छत्तीसगढ़

बरमकेला ब्लॉक के कान्दुरपाली में मनाया गया विश्व जल दिवस

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 मार्च 2026/sns/-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत विकासखंड बरमकेला के ग्राम पंचायत कान्दुरपाली में रविवार को विश्व जल दिवस का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू होकर विश्व जल दिवस तक चलने वाले इस जल महोत्सव  में जल वाहनियों एवं पंप ऑपरेटरों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण,सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया, जिसमें ग्राम की महिलाओं, स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में जल के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने उपस्थित सभी को जल शपथ दिलाया। जल महोत्सव हर घर जल अर्पण में ग्राम पंचायत सरपंच को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर  हस्तांतरित किया गया।

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग द्वारा जल वाहिनी महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। स्कूल की विद्यार्थियों द्वारा आज विश्व जल दिवस पर रंगोली बनाया गया था जिससे अतिथियों द्वारा अवलोकन कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य सहोद्रा सिदार, बरमकेला जनपद अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान, रायगढ़ सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अभियंता रमाशंकर कश्यप, सहायक अभियंता बी एल खरे,  उप अभियंता के आर सूर्यवंशी, सरपंच, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *