बलौदाबाजार, 23 मार्च 2026/sns/-मोर गांव, मोर पानी महाभियान 2.0 अंतर्गत जिले में जल संचयन हेतु जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च से वृहद श्रमदान से सोखता गड्ढा निर्माण का आयोजन ग्राम पंचायतों में किया गया। यह कार्यक्रम 28 मार्च तक चलेगा।
सोखता गड्ढा निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों, अधिकारी -कर्मचारी, जल संचय वाहिनी सहित ग्रामवासियो ने श्रमदान किया। स्कूल, आंगनबड़ी केन्द्र, पंचायत कार्यालय एवं पीएम आवास के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान जल संचयन के लिये लोगों को जागरूक करने दीवार लेखन, रैली, नुककड़ नाटक, शपथ आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।
गौरतलब हैं कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में मोर गांव मोर पानी महा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है।


