बलौदाबाजार, 23 मार्च 2026/sns/- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में तैयारी किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियो के साथ तैयारी का जायजा लेकर जरुरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने मुख्य मंच, ग्रीन रूम, व्हीआईपी, मीडया, हितग्राही सहित अन्य बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैम्प, व्हीआईपी एवं सामान्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर आने रूट की भी जानकारी लेकर उत्कृष्ट व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, बायोटॉयलेट, साफ -सफाई,फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस, मुख्य मंच की साज -सज्जा के सबंध में संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।इसके पश्चात डी. के. कॉलेज ग्राउंड में हेलीपेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड में नियमित पानी छिड़काव करने, कच्ची सड़क पर मुरुम डालने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

