छत्तीसगढ़

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 27 मार्च तक

मुंगेली, 23 मार्च 2026/sns/-  पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में संचालित शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक हेतु 29 मार्च तक और सैंक्शन आर्डर लॉक के लिए 30 मार्च तक अंतिम तिथि निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *