अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/- केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत सोमवार को कक्षा 5वीं के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम हिन्दी विषय की परीक्षा जिले के निर्धारित कुल 1563 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई। जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित विशेष निरीक्षण दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा का संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम हिन्दी विषय की परीक्षा में कुल कुल 16 हजार 665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16 हजार 612 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
महतारी वंदन योजना माँ का संकल्प, बेटियों का स्वर्णिम कल
मुंगेली, 31 दिसंबर 2205/sns/- शासन की महतारी वंदन योजना आज नारी सशक्तिकरण की एक मजबूत पहचान बन चुकी है। इस योजना ने न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, दूरदृष्टि और परिवार के भविष्य को भी नई दिशा दी है। लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम कटामी निवासी श्रीमती हीरा कंवर […]
कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में वृद्धजनों का सम्मान समारोह हुआ आयोजित
कोरबा, 02 अक्टूबर 2025/sns/- वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट के प्रथम तल में निर्मित्त ऑडोटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में वरिष्ठजनों एवं वृद्धजनों को शॉल श्रीफल […]
सीमांकन के बाद भी कब्जाधारी जमीन खाली नहीं कर रहा वृद्ध ने जनदर्शन में लगाई गुहार न्यू सुंदर नगर बोरसी निवासियों ने सड़क व नाली निर्माण के लिये दिये आवेदन जनदर्शन में 107 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग, 20 सितम्बर 2025/sns/- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। […]


