छत्तीसगढ़

सांईस पार्क सुकमा में वर्चुअसली रियालिटी (वीआर) कक्षा स्थापति करने

सुकमा, 23 मार्च 2026/sns/-जिला प्रशासन सुकमा के द्वारा शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को सांईस के प्रति रुचि बढ़ाने एवं बेहत्तर शिक्षा प्रदाय करने हेतु जिला मुख्यालय में सांईस पार्क में अत्याधुनिक वर्चुअसली रियालिटी (वीआर) कक्षा स्थापति करने बच्चों को गुणवत्ता शिक्षण तथा बेहत्तर व्यावसायिक शिक्षा के अवसर प्रदाय करने हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति“ के तहत संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं 30 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्ट्रेट भवन, जिला सुकमा में स्वयं उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
“रूचि के अभिव्यक्ति“ प्रारूप की विस्तृत जानकरी जिले के वेब-साईट www.sukma.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी जिला सुकमा के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *