छत्तीसगढ़

मिशन 90 प्लस में लापरवाही पर सख्ती ग्रेडिंग नहीं सुधारने पर स्कूल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

मुंगेली, 27 दिसम्बर 2025/sns/-जिले में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत संचालित मिशन 90 प्लस परीक्षा परिणाम उन्नयन कार्यक्रम के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार अर्धवार्षिक परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में विद्यालय की ग्रेडिंग में कोई सुधार नहीं पाए जाने पर 32 विद्यालयों के प्रमुखों-प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2025 तक आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षाओं के पश्चात विद्यालयों की ग्रेडिंग की गई। मूल्यांकन में पाया गया कि संबंधित विद्यालय की कक्षा 10वीं की ग्रेडिंग में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मिशन 90 प्लस के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु न तो विद्यालय स्तर पर ठोस पहल की गई और न ही जिला नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन किया गया। संबंधित प्राचार्यों को नोटिस का जवाब तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *