छत्तीसगढ़

सिपेट के तहत “इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन मीट” संपन्न

अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/-  जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा द्वारा  CIPET (सिपेट) के सहयोग से “इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन मीट” एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होटल ग्रांड राधेश्याम, नया बस स्टैण्ड के पास, अम्बिकापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम श कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ टी.आर. कश्यप, मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सरगुजा, कौन्तेय जायसवाल, सदस्य एम.एस.ई.एफ.सी. एवं उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ, हरविन्द अग्रवाल, अध्यक्ष राइस मिल संघ सरगुजा, रणधीर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक Central Bank of India तथा कलवंत गोयल, अध्यक्ष सूरजपुर जिला उद्योग संघ के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

कार्यक्रम में दीपेन्द्र यादव, लीड जिला प्रबंधक, संतोष सिंह, अध्यक्ष सी.ए. संघ तथा सी.ए. अरिहंत बोथरा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यशाला में जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर CIPET Korba  से आए तकनीकी अधिकारी डॉ. दिवेश मेश्राम द्वारा प्लास्टिक उद्योग से संबंधित आधुनिक तकनीकों, औद्योगिक आवश्यकताओं तथा सिपेट द्वारा प्रदान की जाने वाली तकनीकी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल्स आधारित उद्योगों की स्थापना, उनसे जुड़ी संभावनाएं, चुनौतियां एवं समाधान पर पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सिपेट कोरबा के तकनीकी सहायक जगमोहन बेहरा एवं भावेश प्रजापति द्वारा विभिन्न प्लास्टिक उत्पादों एवं मॉडलों का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *