छत्तीसगढ़

राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुन रिक्त स्थानों हेतु 16 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित

जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र 16 अगस्त 2025 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट बहपजपण्ंकउपेेपवदेण्दपबण्पद पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली- भांति अध्ययन कर लें। किसी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी निकटतम शासकीय शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से अथवा उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। समय-सीमा के पूर्व आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी तरह की त्रुटि एवं संस्था या व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में सुधार कर लेवें। पूर्व के आवेदक जो अगली चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल संस्था या व्यवसाय के प्राथमिकता क्रम का चयन पुनः किया जाना अनिवार्य होगा अन्यथा उन्हें अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *