अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 10ः35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर 10ः40 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका 11ः50 बजे अंबिकापुर के केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड में आगमन होगा, इसके पश्चात यहां से निकलकर 12ः00 बजे पी. जी. कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात 01ः00 से 01ः30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। पी. जी. कॉलेज ग्राउंड से निकलकर मुख्यमंत्री 01ः40 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में पहुंचकर राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे 02ः30 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर से प्रस्थान कर 02ः40 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को
जांजगीर-चांपा, 12 अगस्त 2025/sns/- जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर से कचहरी चौक होते हुए वापसी शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक 14 अगस्त 2025 को प्रातः 07 बजे से किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी स्कूल, कालेज […]
भारतीय थलसेना में अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों की भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक आमंत्रित
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थलसेना के वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) के […]
युवा ही प्रदेश और देश का भविष्य हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2025/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का बहतराई स्टेडियम में भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि युवा ही देश […]

