अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर सह अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृहद स्वैच्छिक रक्तदान अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभियान के अंतर्गत 17 मार्च 2026 से 08 मई 2026 तक जिले के विभिन्न शासकीय, अशासकीय, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थानों के समन्वय से चरणबद्ध रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उक्त रक्तदान शिविरों का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा के समन्वय से किया जाएगा। वहीं राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय एवं तकनीकी टीम द्वारा रक्त संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, सामाजिक संगठनों तथा अन्य संस्थानों में युवाओं और आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा सरगुजा ने जिले के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थानों से इस स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने मौके पर जाकर किसानों से की चर्चा, धान खरीदी पंजीयन में आ रही बाधाओं को दूर करने दिए निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूवार को सुबह 10 बजे सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर, गाताडीह और लेन्ध्रा सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां एग्रीस्टेक के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन समितियों में उपस्थित किसानों से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की पूर्णता के बारे में […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन 4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन रायपुर 28 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास […]
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सपनों का आशियाना
कवर्धा, 18 फरवरी 2026/sns/-कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत डबरी निवासी श्रीमती श्याम बाई और उनके पति श्री परसन का जीवन पहले अभावों और कठिनाइयों से घिरा हुआ था। साधारण किसान परिवार होने के कारण गौ पालन और दिहाड़ी मजदूरी ही आजीविका का मुख्य आधार था। जर्जर कच्चे मकान में रहना उनकी […]

