अम्बिकापुर, 16 मार्च 2026/sns/- केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2026 के अंतर्गत सोमवार को कक्षा 5वीं के गणित विषय की परीक्षा जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिले के कुल 1563 परीक्षा केंद्रों में आयोजित इस परीक्षा में प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित विशेष निरीक्षण दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा का संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। गणित विषय की परीक्षा के लिए कुल 16 हजार 665 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16 हजार 607 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत संतोषजनक रहा है। शिक्षा विभाग ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा और परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।
संबंधित खबरें
सुकमा जिले में चिकित्सा सेवाएँ होंगी और मजबूत
सुकमा, 08 दिसंबर 2025/sns/-जिले में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति स्थानीय व्यवस्था के तहत खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से की जा रही है।उसी क्रम में डॉ. मयूर चांदेकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थाेपेडिक) को जिला चिकित्सालय […]
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन
बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा जिला स्तरीय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अंतर्गत स्तनपान सप्ताह परियोजना बलौदाबाजार गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक-9 एवं ग्राम पहंदा में स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन […]
दण्डाधिकारी जांच हेतु उपस्थित होने की सूचना
बीजापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/ – सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि थाना भोपालपटनम क्षेत्रांतर्गत घटना 04 जुलाई 2025 को ग्राम नीलमड़गू के जंगल पहाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड की घटना घटित हुई है। जिसमें पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग रूकने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन […]

