छत्तीसगढ़

चिरायु दल के प्रयाशों से अयांश को मिला नया जीवन

राजनांदगांव, 16 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चिरायु दल द्वारा जिले के सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जा रहा है। साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों का जिला एवं राज्य तथा राज्य के बाहर आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क ईलाज कराया जाता है। चिरायु दल को घुमका विकासखंड के भ्रमण के दौरान जन्मजात कैटेगीरी-ए का हृदय रोग से पीडि़त अयांश मिला। चिकित्सकों को बच्चे के प्राथमिक जांच में हृदय रोग से पीडि़त होने का संदेह होने पर उसे उच्च संस्थानों को रेफर किया गया। बच्चे के स्वास्थ्य जांच में ज्टेट्रालॉजी ऑफ फैलोटज नामक गंभीर हृदय रोग से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। जिसका समय पर ईलाज जरूरी था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के उपचार के लिए मिशन मोड में कार्य किया गया। बच्चे के इलाज के लिए रायपुर से बेंगलुरू तक किए जाने वाले सभी आवश्यक कार्रवाई त्वरित की गई। अयांश को बिना किसी देरी के पहले एमएमआई रायपुर और फिर एम्स रायपुर भेजा गया। बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए अयांश को बेंगलुरू रेफर किया गया। जहां अनुभवी सर्जनों की देखरेख में उसका ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि चिरायु दल द्वारा न केवल अयांश बल्कि इससे पूर्व मिशिका नामक बच्ची का भी दिल के छेद का ऑपरेशन एमएमआई रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न कराया था। अयांश के ईलाज में वैशाली साहू, शकुंतला साहू और किरण साहू ने फील्ड स्तर पर समन्वय और परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा, जिससे यह मिशन कामयाब हुआ। अयांश का परिवार अब अपने लाडले की सेहत देखकर खुश है। शासन की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं जीवन रक्षक साबित हो रही है। इस मिशन में चिरायु दल घुमका के डॉ. कुसुम चंद्रा, डॉ आयुष वतन शर्मा, डॉ. स्नेहा जैन उत्कृष्ट भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *