राजनांदगांव, 16 मार्च 2026/sns/-जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में 17 मार्च 2026 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैम्प में परिश्रम ह्युमन रिसोर्स गुरूग्राम दिल्ली द्वारा मिटर इंस्टोलेशन के 400 पद एवं एलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, लेडी गार्ड के 10 पद, मार्केटिंग के 8 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 4 पद, कारपेंटर के 4 पद, सुपरवाईजर के 5 पद तथा एलआईसी ऑफ इंडिया मातृछाया परिसर अनुपम नगर राजनांदगांव द्वारा बीमा शक्ति के 100 पद पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित हो सकते है। ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन पूर्व से पंजीकृत आवेदकों द्वारा नये पोर्टल पर अपडेट एवं प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है।
संबंधित खबरें
रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बच्चों ने दी नशा मुक्ति की प्रेरणा
बीजापुर, 23 सितम्बर 2025/sns/- रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में 21 सितंबर को समर्थ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों द्वारा एक विशेष नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ड्राइंग और पेंटिंग के माध्यम से समाज को नशा से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया।कार्यक्रम में बच्चों […]
जिले में 5 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन
बलौदाबाजार, 22 अगस्त, 2025/sns/ – प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयास से […]
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया लामनी पार्क का सघन निरीक्षण सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
जगदलपुर, 02 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने रविवार को शहर के प्रमुख पर्यटन केंद्र लामनी पार्क का विस्तृत निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा भी इस अवसर पर साथ थे। छुट्टी के दिन किए गए इस औचक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पार्क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेना और वहां पर्यटकों […]

