छत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 30 अगस्त को


अम्बिकापुर, 29 अगस्त 2025/sns/- पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की महत्ता विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के संचालन एवं मूल्यांकन के लिए जिला स्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रतिष्ठित नागरिक श्री करता राम गुप्ता, जिला कमाण्डेंट (होम गार्ड) सरगुजा श्री एस. कठौतिया, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सुनिल तिवारी, चिराग वेलफेयर सोसायटी सरगुजा के श्री मंगल पाण्डेय, यातायात प्रभारी श्री अभय तिवारी, प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ा दमाली की श्रीमती मंजू कुजुर एवं व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल परसा की श्रीमती अनिता विश्वकर्मा शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना, उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा आमजन के बीच सड़क सुरक्षा है जीवन रक्षा का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *