कवर्धा, 04 अप्रैल 2026/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में राशनकार्डधारियों के ई-केवाईसी से वंचित सदस्यों का डाटा संकलन सुनिश्चित करने हेतु खाद्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ई-केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।इसी क्रम में रविवार, 5 अप्रैल को पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर विशेष ई-केवाईसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राशनकार्ड से जुड़े ऐसे सदस्यों का सत्यापन किया जाएगा, जिनका अब तक ई-केवाईसी नहीं हो सका है। विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण कराएं।वहीं बोड़ला, पण्डरिया, पांडातराई और सहसपुर लोहारा क्षेत्रों में यह विशेष शिविर सोमवार, 6 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए समय पर ई-केवाईसी पूर्ण कराने का आग्रह किया है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ निर्बाध रूप से लिया जा सके।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने 07 वर्षीय मासूम दिव्यांग देवा और युवती कलावती से मुलाकात कर जाना हालचाल
जगदलपुर, 11 सितम्बर 2025/sns/- ग्राम आड़ावाल में आयोजित दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपराह्न में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 07 वर्षीय मासूम दिव्यांग से नाम पूछा और लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही। इसी तरह कु. कलावती से पूछा कि उन्होंने […]
बारिश समाप्ति के तुरंत बाद स्वीकृत निर्माण कार्य किए जाने हैं शुरू तब तक टेंडर प्रकिया कर लें पूर्ण
रायगढ़, 16 जुलाई 2025/sns/- जिले में चल रहे विकासमूलक निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि स्वीकृत हो चुके कार्यों के लिए टेंडर सहित अन्य आवश्यक सभी प्रक्रियाएं बारिश खत्म होने के पहले पूरा कर लें, जिससे बरसात के तत्काल बाद सारे […]
अनुसूचित जाति जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव हेतु पंजीयन 22 दिसंबर तक
मोहला, 18 दिसंबर 2025/sns/- जिले में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अनुसूचित जाति गुरु घासीदास जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस महोत्सव का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोक कलाकारों की पारंपरिक लोककलाओं को प्रोत्साहित करना एवं उनके प्रतिभा विकास हेतु पुरस्कार प्रदान करना है।कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत, […]

