सुकमा, 08 दिसंबर 2025/sns/-जिले में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति स्थानीय व्यवस्था के तहत खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से की जा रही है।
उसी क्रम में डॉ. मयूर चांदेकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थाेपेडिक) को जिला चिकित्सालय सुकमा में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। डॉ. चांदेकर की पदस्थापना से जिला चिकित्सालय सुकमा में हड्डी रोग संबंधी उपचार सुविधाएँ बेहतर होंगी और मरीजों को अब विशेष चिकित्सा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

