छत्तीसगढ़

नृत्य, गीत, नाटक और कला की होगी शानदार प्रस्तुतियाँ


बिलासपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 एवं 16 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागी 15 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे से लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, करमा नृत्य जैसी विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 15 दिसम्बर को साईंस मेला, कहानी, कविता लेखन एवं 16 दिसम्बर को एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, रॉकबैण्ड, वाद-विवाद, चित्रकला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी शामिल हो सकते है। युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी एवं 18 से 40 वर्ष तक संगतकार भाग ले सकते है। विजेता प्रतिभागी एवं दलों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। लोकनृत्य, लोककला, चित्रकला, वाद-विवाद एवं कविता लेखन में चयनित प्रतिभागी एवं दल 10 से 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं के संबंध में अधिक जानकारी खेल विभाग की वेबसाईट http//sportsyw.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *