सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूवार को सुबह 10 बजे सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर, गाताडीह और लेन्ध्रा सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां एग्रीस्टेक के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन समितियों में उपस्थित किसानों से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की पूर्णता के बारे में पूछताछ किया। साथ ही ऐसे किसान जिनके एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं हो पाया है, उन किसानों से पंजीयन नहीं होने के कारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन आईडी के टेक्निकल बिन्दुओं में किसी प्रकार की कोई समस्या या आपसी समन्वय की कमी तो नहीं, इन सब बातों पर चर्चा किया और किसानों के पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की रूकावट बाधा को शीघ्र निराकरण कर उनके पंजीयन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त व्यास नारायण साहू, तहसीलदार शनि पैकरा आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो :- श्री बृजमोहन अग्रवाल
जे.आर दानी स्कूल में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो :- श्री बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, 20 जून 2025/ रायपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उ.मा विद्यालय में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2025 का आयोजन किया गया | इस दौरान मुख्य अतिथि […]
मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री साय से केरल एवं ओडिशा के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय प्रदेश है, कानून अपना कार्य कर रहा है रायपुर, 29 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय, महानदी भवन में केरल एवं ओडिशा के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। […]
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 मार्च को
सुकमा, 21 जनवरी 2026/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (02 घंटे) आयोजित होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री हेमंत कुमार सिंहा […]

