छत्तीसगढ़

सांसद महेश कश्यप की अनुशंसा पर 1.25 लाख रुपये की स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

सुकमा, 14 मार्च 2026/sns/-जिले के कोंटा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर कार्यालय सुकमा द्वारा जारी आदेश के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप की अनुशंसा पर कोंटा विधानसभा क्षेत्र के हितग्राहियों के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की गई है।
यह राशि क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदान की गई है। प्रशासन के अनुसार स्वीकृत निधि का उपयोग स्थानीय स्तर पर लंबित कार्यों को पूरा करने और आवश्यक गतिविधियों को गति देने में किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से आबंटन
जानकारी के मुताबिक यह राशि वित्तीय वर्ष 2025दृ26 में जिले के प्रभारी मंत्री को प्राप्त कुल 10 लाख रुपये के स्वेच्छानुदान आवंटन का हिस्सा है। यह निधि सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय ’महानदी भ द्वारा पूर्व में जारी पत्र क्रमांक 21246 के तहत सुरक्षित रखी गई थी।
विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
कलेक्टर कार्यालय द्वारा आहरण की स्वीकृति जारी होने के बाद अब कोंटा विधानसभा क्षेत्र में स्वेच्छानुदान से जुड़े विकास कार्यों के लिए भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो सकेगी। इससे क्षेत्र में छोटे-छोटे लेकिन आवश्यक जनहित कार्यों को शीघ्र पूरा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *