छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र खपराडीह का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को तहसील भाटापारा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खपराडीह का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की दर्ज संख्या अनुसार शतप्रतिशत उपस्थिति एवं गर्भवती महिलाओं को हर माह समय पर पूरक पोषण आहार वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश कार्यकर्ता को दिये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों से उनके नाम पूछते हुए एबीसीडी व गिनती सुनाने कहा इस पर कुछ बच्चों. ने सुनाया। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक के बने फल का नाम रंग व आकृति की पहचान कराया और चॉकलेट दिया। चॉकलेट पाकर बच्चों के मुस्कान खिल उठे। कलेक्टर ने माध्यन्ह भोजन की गुणवत्ता की पूछताछ करते हुए रसोई में बनाए गए माध्यन्ह भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताज़ी सब्जियों का उपयोग करने कहा।

कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सपोषित करने हेतु किये जा रहे प्रयास के बारे में जानकारी ली और बच्चों के माता -पिता को भी देखभाल हेतु जागरूक करने कहा। उन्होंने बच्चों क वजन, ऊचाई की माप समय पर लेने के भी निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिये।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *