छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने खपराडीह में हर-घर नल से जल का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार, 14 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को तहसील भाटापारा अंतर्गत ग्राम खपराडीह में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के अंतिम घर तक नल से जल पहुंचाने के निर्देश अधिकारियो को दिये वहीं नल के पास सोखता गड्डा निर्माण कर जल संरक्षण के लिये ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने ग्राम सुरखी में नल जल योजना के तहत अंतिम छोर में लगे नल को चालू कर देखा कि पानी आ रहा है कि नहीं। पानी का फ़ोर्स कम होने पर अधिकारियों से कारण पूछा। पीएचई के अधिकारियों ने बताया कि ऊंचाई अधिक होने पर नल में जल का फ़ोर्स कम है। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से नल में प्रतिदिन पानी आने का समय व पीड़ीएस दुकान के सम्बब्ध में फीड बैक लिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग हर दिन सुबह 7 बजे व शाम को 5 बजे 1 घण्टा पानी आता है। पीडीएस दुकान नियमित खुलता है और दुकान में चावल व शक्कर मिल जाता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सभी शासकीय भवनों एवं पीएम आवासो में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने कहा।

इसके पूर्व कलेक्टर श्री शर्मा ने पानी टंकी एवं क्लोरीनेटर रूम क भी निरीक्षण कर टंकी की क्षमता साफ साफ की जानकारी ली और टंकी की सफाई तिथि व अगला सफाई तिथि अंकित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने बताया कि टंकी लगभग 45 हजार लीटर क्षमता का है और इसकी सफाई कराई गई है।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *