कोरबा, 14 मार्च 2026/sns/-कोरबा ब्लॉक का सुदूर वनांचल और पूर्व में सुविधाविहीन रहा क्षेत्र लेमरू, जो जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, आज स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की बदौलत मलेरिया मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है. यह क्षेत्र पहले घने जंगलों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भारी मलेरिया प्रभावित माना जाता था, जहाँ हर वर्ष बरसात के मौसम में जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित पहुँच के कारण बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाते थे. इस क्षेत्र में मलेरिया का भय इतना गहरा था कि बाहरी व्यक्ति यहाँ आने से कतराते थे और आने से पहले अनिवार्य रूप से मच्छरदानी या बचाव की दवाओं की व्यवस्था करते थे. यहाँ तक कि समाज में यह भ्रांति व्याप्त थी कि लेमरू के पानी में ही मलेरिया है, जिसके डर से लोग इस क्षेत्र में अपनी बेटियों का विवाह तक करने से डरते थे. इस गंभीर चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के अभाव के बावजूद महामारी के समय शिविर लगाकर और लोगों को जागरूक कर इस बीमारी के आतंक को कम करने का प्रयास शुरू किया. स्वास्थ्य विभाग, मितानिनों और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से लेमरू ने मलेरिया नियंत्रण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. विभाग द्वारा एक प्रभावी रणनीति के तहत घर-घर सर्वे कर बुखार के संदिग्ध मरीजों की आरडी किट से तुरंत जाँच की गई और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से लोगों को मलेरिया के लक्षणों व बचाव के प्रति जागरूक किया गया. ग्रामीणों को घरों के आसपास जल-जमाव रोकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जा सकेअभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में डीडीटी का छिड़काव सुनिश्चित किया गया और सभी घरों, हॉस्टलों तथा आश्रमों में मच्छरदानी वितरित कर उनके नियमित उपयोग की निगरानी की गई. स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों ने शिविरों के माध्यम से स्थल पर ही क्लोरोक्वीन, पैरासिटामॉल और एसीटी किट का सेवन कराया. स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का निरंतर भ्रमण, कर्मचारियों का मुख्यालय में निवास और अस्पताल का 24ग7 संचालन इस सफलता के मुख्य आधार रहे. इन संयुक्त प्रयासों और ग्रामीणों द्वारा इस लड़ाई को एक जन-अभियान बनाने का परिणाम यह रहा कि आज लेमरू में मलेरिया के मामलों में भारी कमी आई है. लेमरू की यह सफलता सिद्ध करती है कि सामूहिक प्रयास से कठिन से कठिन चुनौती को भी जीता जा सकता है और यह अन्य वनांचल क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है।
संबंधित खबरें
बेहतर व्यवस्था और तकनीक आधारित खरीदी से खुश हुए किसान श्री भरत लाल यादव
जांजगीर-चांपा, 02 दिसम्बर 2025/sns/- नगर पंचायत खरौद के किसान श्री भरतलाल यादव के लिए धान खरीदी सीजन उम्मीदों से कहीं बढ़कर साबित हुआ। जब वे अपने 29.20 क्विंटल धान के साथ खरीदी केंद्र खरौद पहुँचे, तो केंद्र की साफ-सुथरी व्यवस्था, छांव, पेयजल, बैठने की सुविधाएँ और व्यवस्थित प्रवेश मार्ग ने उनका स्वागत किया। शुरू से […]
धान खरीदी हेतु संवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों के लिए प्रभारी अधिकारी नामांकित
कोरबा, 6 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु जिले के अति संवेदनशील एवं संवेदनशील धान उपार्जन केंद्रों के लिए प्रभारी अधिकारी नामांकित किया गया है।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 15 नवंबर से सहकारी समितियो के माध्यम से किया जायेगा। समिति स्तर पर […]
मैत्री” व्हाट्सएप/मोबाइल नंबर 9479282100 पर की जा सकती है शिकायत
कोरबा, 27 फरवरी 2026/sns/-वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। कई बार उत्पीड़न की घटनाओं में पीड़िताएँ लोक-लज्जा एवं झिझक के कारण थाना या चौकी जाकर शिकायत करने में संकोच करती हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहती है। […]

