बिलासपुर, 14 मार्च 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय काठाकोनी लाखासार पहुंचे। हेलीपैड पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी मुख्यमंत्री जी के साथ आए। श्री साय लाखासार में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कमिश्नर श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन रायपुर 10 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की प्रेरक यात्राओं को समर्पित कॉफी टेबल बुक ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का रायपुर स्थित श्रीराम बिज़नेस पार्क में आयोजित कॉस्मो […]
रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, में 11 फरवरी को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
कोरबा, 09 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के नेतृत्व में आम नागरिकों में कैंसर की समय पर पहचान और रोकथाम को ध्यान में रखते हुए 11 फरवरी 2026 को निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग कोरबा […]
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भैंसबोड़ में जमीन पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
कवर्धा, 24 नवंबर 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भैंसबोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर आमजन की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसंपर्क कार्यक्रम […]

