बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026/sns/-संयुक्त जांच टीम द्वारा अवैध धान पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 313 क्विंटल अवैध धान परिवहन कर रहे ट्रक को पकड़ा गया और धान जब्त किया। जब्तशुदा धान का मूल्य लगभग 743000 रुपये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच टीम भाटापारा द्वारा अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी यू 1916 को मय 313 क्विंटल जब्त कर भाटापारा मंडी के सुपुर्द किया गया। कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह लवन तहसील अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र सीरियाडीह के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्द्र के बाहर ट्रेक्टर में रखे 29 बोरी धान को अवैध रूप से पाये जाने पर हंसुराम पिता वेदप्रकाश से जब्त कर ग्राम पंचायत सचिव को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण सहित बिचौलियों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही धान का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है जिसमें कम धान मिलने पर अतिरिक्त रकबा को समर्पण कराया जा रहा है।



