जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ’’उज्ज्वल भविष्य के लिए बालिकाओं का सशक्तिकरण’’ थीम पर चंद्रकिरण शर्मा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, शिवरीनारायण में जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए उसके लक्षण, कारण एवं उपचार के बारे में बताया। आयरन व विटामिन-युक्त भोजन जैसे पालक, दाल, ड्राई फ्रूट्स तथा विटामिन-सी युक्त फलों के सेवन की सलाह दी गई। साथ ही नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में “लड़का-लड़की एक समान” थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, बालिका सशक्तिकरण हेतु मानव श्रृंखला तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
होली से पहले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान
कवर्धा, 20 फरवरी 2026/sns/-राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पूर्व एकमुश्त किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश भर के किसानों में उत्साह और […]
जनदर्शन में सुनी गयी लोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 10 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं […]
14 एवं 15 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला का होगा आयोजन
कवर्धा, 05 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला 14 एवं 15 फरवरी 2026 को दुर्ग शहर में आयोजित है। रोजगार मेला का उद्देश्य एक ही जगह में नियोजक एवं आवेदक को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करा कर, मेला स्थल पर […]

